रसूलाबाद: अजनपुर खुर्द में कुएं में गिरकर घायल अधेड़ की हैलट में मौत, शव लेकर पहुंचे परिजनों ने कोतवाली में किया हंगामा
रसूलाबाद क्षेत्र के अजनपुर खुर्द गांव निवासी प्रेमबाबू की हैलट अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।मौत के बाद कानपुर में पीएम कराया गया।पीएम के बाद परिजन प्रेमबाबू का शव लेकर रसूलाबाद कोतवाली पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ गए।आरोप है कि29अगस्त प्रेमबाबू पर गांव के ही पंकज ने जानलेवा हमला कर कुएं में फेंक दिया था