बक्सर: आरपीएफ ने बक्सर में छात्र-छात्राओं को रेल यात्रा में सुरक्षा के बारे में जागरूक किया
Buxar, Buxar | Apr 7, 2025 सोमवार को छात्र-छात्राओं के बीच बक्सर आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार एवं उप निरीक्षक दिनेश चौधरी ने जन जागरूकता अभियान सोमवार को बक्सर में चलाया. इस दौरान छात्रों ,शिक्षक एवं अन्य गणमान्य लोगों के बीच ट्रेनों पर बच्चों द्वारा पत्थर न फेंकने , चलती गाड़ी में नहीं चढ़ने - उतरने , ट्रैक को पार न करने , गाड़ियों में अनावश्यक एसीपी न करने को समझाया गया .