झुंझुनू: नयासार में विवाहिता से मारपीट के बाद परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप
झुंझुनूं के नयासर गांव में विवाहिता से मारपीट का मामला सामने आया है। विवाहिता के परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए राजकीय बीडीके अस्पताल में हंगामा कर दिया। पुलिस और परिजननो में करीब एक घंटे तक हंगामा चला। रविवार सुबह विवाहिता के परिजनों ने बताया कि सुनीता की करीब 4 महीने पहले नयासर निवासी सत्येन्द्र के साथ शादी हुई थी।