गुना: विद्युत अधिनियम के प्रकरण में 6 साल से फरार स्थाई वारंटी को म्याना थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
Guna, Guna | Jun 12, 2026 गुना के म्याना थाना पुलिस ने 6 साल से फरार वारंटी पकड़ा है। 12 जून को थाना प्रभारी ने बताया, वर्ष 2019 में आरोपी पहलवान शिकारी ग्राम शेरपुर पर विद्युत विभाग ने विद्युत अधिनियम के तहत मामला दर्ज था। आरोपी के जिला न्यायालय की कार्रवाई से फरार रहने पर गिरफ्तारी वारंट जारी था। 11 जून को सूचना पर आरोपी पहलवान शिकारी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।