पटियाली: गंजडुंडवारा पुलिस ने श्मशान के पास से जुआ खेलते तीन आरोपियों को पकड़ा, 33 हजार रुपये की नगदी और ताश के पत्ते बरामद
गंजडुण्डवारा पुलिस ने अवैध जुआ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने 31 मार्च की रात गऊशाला रोड स्थित श्मशान के पास छापेमारी कर वाहिद हुसैन, जवाहरलाल और राजपाल को जुआ खेलते पकड़ा। तलाशी में 33,000 रुपये नगद, 52 ताश पत्ते बरामद हुए। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ संबंधित धारा में कार्रवाई की गई।