दमोह: नवागत कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने बांदकपुर में भगवान जागेश्वरनाथ के दर्शन किए, क्षेत्र की समृद्धि की कामना की
Damoh, Damoh | Apr 13, 2026 दमोह नवागत कलेक्टर प्रताप नारायण यादव आज सोमवार सुबह 8 बजे बांदकपुर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना एवं अभिषेक किया। और क्षेत्र की समृद्धि के लिए कामनाएं की। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालु मौजूद रहें। मौके पर मंदिर प्रबंधक पंडित रामकृपाल पाठक, चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा सहित प्रशासनिक अमला मौजूद रहा