संतकबीरनगर के बखिरा थाना क्षेत्र के शिवापार गांव में खेत की घेराबंदी के लिए लगाए गए करंट प्रवाहित लोहे के तार की चपेट में आने से 10 वर्षीय अमन यादव की मौत हो गई। मृतक के पिता अखिलेश यादव की तहरीर पर पुलिस ने 7 नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।