Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
image
image
image
image

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 का हुआ शुभारंभ पीएम श्री शास.उ.उ.मा.वि. गोरमी में आयोजित हुआ जनसंवाद शिविर पात्र हितग्राहियों को त्वरित मिला योजनाओं का सीधा लाभ 150 प्रकरणों का मौके पर ही हुआ निराकरण मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान–2026 के अंतर्गत आज पीएम श्री शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय गोरमी में जनसंवाद शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना, जन-शिकायतों का त्वरित निराकरण करना तथा शासन एवं नागरिकों के मध्य विश्वास को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। कलेक्टर ने शिविर के दौरान जनता की समस्या सुनकर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया। शिविर में उपस्थित नागरिकों के आवेदन प्राथमिकता के आधार पर स्वीकार कर लिए गए और कई मामलों का समाधान कर अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक भिण्ड, डीएफओ, सीईओ जिला पंचायत, एसडीएम मेहगांव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। विभागों के स्टॉल का अवलोकन कर त्वरित समाधान के निर्देश कलेक्टर भिण्ड ने पीएम श्री शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय गोरमी में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से प्राप्त आवेदनों तथा उनके निराकरण की प्रगति की जानकारी ली तथा निर्देशित कर कहा कि शिविर के दौरान पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत लंबित सभी प्रकरणों के वितरण की कार्रवाई की जाए। छूटे हुए लोगों की समग्र ई-केवायसी करने, संबल योजना पंजीयन, अनुग्रह सहायता, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, खाद्यान्न पर्ची सहित अन्य आवेदनों का त्वरित निराकरण करते हुए हितग्राही को लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा आमजन की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करना है। उन्होंने कहा कि शासन का प्रयास है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे और ग्राम से लेकर जिले तक समग्र विकास सुनिश्चित हो। 150 प्रकरणों का मौके पर ही हुआ निराकरण शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा कुल 328 आवेदन प्राप्त किए गए, जिनमें से 150 प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण कर आमजन को त्वरित राहत प्रदान की गई। साथ ही सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतकर्ताओं की बड़ी संख्या में व्यक्तिगत रूप से सुनवाई कर उनके संतुष्टिपूर्ण निराकरण के प्रभावी प्रयास किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित विशेष स्वास्थ्य शिविर में 190 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त 36 आभा आईडी, 14 आयुष्मान कार्ड, 56 अपार आईडी, 05 आधार अद्यतन तथा 33 समग्र ई-केवाईसी कर निराकरण किया गया। जनविश्वास शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया तथा विभागवार जनसमस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया गया। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP Department Of Revenue, Madhya Pradesh #JanVishwasAbhiyan2026 #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम #भिण्ड #Bhind

1 views | Bhind, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026

MORE NEWS

Bhind : भिंड जिले के उमरी में स्थित एक किलोमीटर के अंदर दो टोल लगाए जाने को लेकर विरोध जारी ग्रामीणों ने उठाए सवाल पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह बोले यदि ऐसा ही चला रहा तो ग्रामीणों के साथ करूंगा आंदोलन उखाड़ फेंक दूंगा यह टोल

Bhind : भिंड जिले के उमरी में स्थित एक किलोमीटर के अंदर दो टोल लगाए जाने को लेकर विरोध जारी ग्रामीणों ने उठाए सवाल पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह बोले यदि ऐसा ही चला रहा तो ग्रामीणों के साथ करूंगा आंदोलन उखाड़ फेंक दूंगा यह टोल

Bhind Nagar, Bhind | Aug 7, 2026

*लहार सिविल अस्पताल की बड़ी लापरवाही*
⚡⚡⚡⚡⚡⚡⚡⚡⚡⚡⚡
*दो घंटे तक तड़पता रहा सड़क हादसे का घायल, इमरजेंसी में नहीं मिला डॉक्टर*
⚡⚡⚡⚡⚡⚡⚡⚡⚡⚡⚡
*अस्पताल के बाहर लावारिस हालत में पड़ा रहा घायल युवक, उपचार के अभाव में परिजन और राहगीरों में आक्रोश*
⚡⚡⚡⚡⚡⚡⚡⚡⚡⚡⚡
      बांके तिगुनायक/देवानंद नायक 
लहार। प्रदेश सरकार जहां बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दावे कर रही है, वहीं लहार सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की हकीकत एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। शुक्रवार को रावतपुरा थाना क्षेत्र के महुआ के पास सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक को इलाज के लिए लहार सिविल अस्पताल लाया गया, लेकिन आरोप है कि अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। नतीजतन घायल युवक करीब दो घंटे तक दर्द से तड़पता रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घायल युवक को अस्पताल परिसर के बाहर ही लावारिस अवस्था में छोड़ दिया गया। समय पर उपचार नहीं मिलने से उसकी हालत बिगड़ती रही। अस्पताल में मौजूद लोगों ने कई बार चिकित्सकों और स्टाफ को सूचना देने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक कोई जिम्मेदार अधिकारी या डॉक्टर मौके पर नहीं पहुंचा।
बाद में घायल की पहचान असवार निवासी धीरेंद्र पुत्र प्रेमनारायण जोशी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि वह रावतपुरा थाना क्षेत्र के महुआ के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ था।
*पहले भी उठते रहे हैं सवाल*
लहार सिविल अस्पताल की कार्यप्रणाली को लेकर यह पहला मामला नहीं है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टरों की अनुपस्थिति, इमरजेंसी सेवाओं में लापरवाही और मरीजों की अनदेखी की शिकायतें लंबे समय से सामने आती रही हैं। कई बार शिकायतें उच्च अधिकारियों तक पहुंचने के बावजूद व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ।
*जिम्मेदार कौन?*
सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर डॉक्टर मौजूद नहीं थे तो गंभीर मरीजों का उपचार कैसे किया जा रहा है अस्पताल प्रबंधन की जवाबदेही तय क्यों नहीं की जा रही यदि समय पर उपचार नहीं मिलता तो किसी भी घायल की जान जोखिम में पड़ सकती है।
*सीएमएचओ की कार्यप्रणाली पर भी सवाल*
लगातार सामने आ रही शिकायतों के बावजूद जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) द्वारा लहार सिविल अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से लोगों में नाराजगी है। नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई होती, तो ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होती।
*जनता के सवाल*
क्या लहार सिविल अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं केवल कागजों तक सीमित हैं?
दुर्घटना में घायल मरीज को समय पर इलाज क्यों नहीं मिला?
ड्यूटी पर डॉक्टर अनुपस्थित थे तो जिम्मेदारी किसकी है?
अस्पताल परिसर के बाहर घायल को लावारिस हालत में क्यों छोड़ दिया गया?
जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी लगातार मिल रही शिकायतों पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे?

*लहार सिविल अस्पताल की बड़ी लापरवाही* ⚡⚡⚡⚡⚡⚡⚡⚡⚡⚡⚡ *दो घंटे तक तड़पता रहा सड़क हादसे का घायल, इमरजेंसी में नहीं मिला डॉक्टर* ⚡⚡⚡⚡⚡⚡⚡⚡⚡⚡⚡ *अस्पताल के बाहर लावारिस हालत में पड़ा रहा घायल युवक, उपचार के अभाव में परिजन और राहगीरों में आक्रोश* ⚡⚡⚡⚡⚡⚡⚡⚡⚡⚡⚡ बांके तिगुनायक/देवानंद नायक लहार। प्रदेश सरकार जहां बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दावे कर रही है, वहीं लहार सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की हकीकत एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। शुक्रवार को रावतपुरा थाना क्षेत्र के महुआ के पास सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक को इलाज के लिए लहार सिविल अस्पताल लाया गया, लेकिन आरोप है कि अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। नतीजतन घायल युवक करीब दो घंटे तक दर्द से तड़पता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घायल युवक को अस्पताल परिसर के बाहर ही लावारिस अवस्था में छोड़ दिया गया। समय पर उपचार नहीं मिलने से उसकी हालत बिगड़ती रही। अस्पताल में मौजूद लोगों ने कई बार चिकित्सकों और स्टाफ को सूचना देने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक कोई जिम्मेदार अधिकारी या डॉक्टर मौके पर नहीं पहुंचा। बाद में घायल की पहचान असवार निवासी धीरेंद्र पुत्र प्रेमनारायण जोशी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि वह रावतपुरा थाना क्षेत्र के महुआ के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ था। *पहले भी उठते रहे हैं सवाल* लहार सिविल अस्पताल की कार्यप्रणाली को लेकर यह पहला मामला नहीं है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टरों की अनुपस्थिति, इमरजेंसी सेवाओं में लापरवाही और मरीजों की अनदेखी की शिकायतें लंबे समय से सामने आती रही हैं। कई बार शिकायतें उच्च अधिकारियों तक पहुंचने के बावजूद व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ। *जिम्मेदार कौन?* सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर डॉक्टर मौजूद नहीं थे तो गंभीर मरीजों का उपचार कैसे किया जा रहा है अस्पताल प्रबंधन की जवाबदेही तय क्यों नहीं की जा रही यदि समय पर उपचार नहीं मिलता तो किसी भी घायल की जान जोखिम में पड़ सकती है। *सीएमएचओ की कार्यप्रणाली पर भी सवाल* लगातार सामने आ रही शिकायतों के बावजूद जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) द्वारा लहार सिविल अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से लोगों में नाराजगी है। नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई होती, तो ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होती। *जनता के सवाल* क्या लहार सिविल अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं केवल कागजों तक सीमित हैं? दुर्घटना में घायल मरीज को समय पर इलाज क्यों नहीं मिला? ड्यूटी पर डॉक्टर अनुपस्थित थे तो जिम्मेदारी किसकी है? अस्पताल परिसर के बाहर घायल को लावारिस हालत में क्यों छोड़ दिया गया? जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी लगातार मिल रही शिकायतों पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे?

Bhind Nagar, Bhind | Aug 7, 2026

*ब्रेकिंग न्यूज़: भिंड* - मेहगांव जनपद की ग्राम पंचायत भारौली कलां में लाखों का घोटाला, भोपाल स्तरीय शिकायत के बाद मचा हड़कंप।

भिंड जिले की मेहगांव जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत भारौली कलां में बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आने के बाद विकास कार्य ठप हो गए हैं।

मामले की मुख्य बातें:

शिकायत और कार्रवाई: भोपाल स्तर पर शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आया. जांच के चलते पंचायत के सभी विकास कार्य रोक दिए गए।

सचिव निलंबित: 20 मई को पंचायत सचिव को निलंबित किया गया था।

-आरोप: आरोप है कि बस स्टैंड निर्माण से पहले ही सरपंच और सचिव ने मिलकर 4 लाख 94 हजार रुपए की हस्तांतरित राशि निकाल ली।

प्रशासन की हिदायत: घोटाले के बाद प्रशासन ने महिला सरपंच को सख्त हिदायत दी है।

नया विवाद: 
शिकायत के बाद महिला सरपंच के पुत्र संदीप जेसीबी लोडर लेकर बस स्टैंड की जमीन का समतलीकरण कराने पहुंचा, इसका वीडियो ग्रामीणों ने बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है,

ग्रामीणों का कहना है कि नियमों में जेसीबी लोडर से इस तरह का काम करने का प्रावधान नहीं है. इसके बावजूद काम कराया जा रहा है।

फिलहाल प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।

*ब्रेकिंग न्यूज़: भिंड* - मेहगांव जनपद की ग्राम पंचायत भारौली कलां में लाखों का घोटाला, भोपाल स्तरीय शिकायत के बाद मचा हड़कंप। भिंड जिले की मेहगांव जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत भारौली कलां में बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आने के बाद विकास कार्य ठप हो गए हैं। मामले की मुख्य बातें: शिकायत और कार्रवाई: भोपाल स्तर पर शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आया. जांच के चलते पंचायत के सभी विकास कार्य रोक दिए गए। सचिव निलंबित: 20 मई को पंचायत सचिव को निलंबित किया गया था। -आरोप: आरोप है कि बस स्टैंड निर्माण से पहले ही सरपंच और सचिव ने मिलकर 4 लाख 94 हजार रुपए की हस्तांतरित राशि निकाल ली। प्रशासन की हिदायत: घोटाले के बाद प्रशासन ने महिला सरपंच को सख्त हिदायत दी है। नया विवाद: शिकायत के बाद महिला सरपंच के पुत्र संदीप जेसीबी लोडर लेकर बस स्टैंड की जमीन का समतलीकरण कराने पहुंचा, इसका वीडियो ग्रामीणों ने बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, ग्रामीणों का कहना है कि नियमों में जेसीबी लोडर से इस तरह का काम करने का प्रावधान नहीं है. इसके बावजूद काम कराया जा रहा है। फिलहाल प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।

Bhind Nagar, Bhind | Aug 7, 2026