छतरपुर केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत रनगुंवा स्थित ढोड़न बांध रोड निर्माण में लगे जीआरपीसी कंपनी के कर्मचारी आपस में भिड़ गए। हमले में एक कर्मचारी की मौत।,बन्ने नदी, रनगुवां में पुल निर्माण कार्य कर रही जबलपुर की जीआरपीसी कंपनी के कर्मचारी बीती रात 11-12 बजे के बीच आपस में लड़ पड़े। आरोप है कि शराब के नशे की हालत में एक कर्मचारी ने दूसरे कर्मचारी विजय रावत निवासी उत्तरप्रदेश के गोरखपुर के सीने में लोहे की रॉड घोंप दी।,गंभीर रूप से घायल विजय रावत को साथी कर्मचारी जिला अस्पताल छतरपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।,घटना की सूचना पर एसडीओपी खजुराहो और बमीठा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना मे दो कर्मचारी आरोपी बताये जा रहे है जो फरार है ,पुलिस तलाश जारी है ,शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।,पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर