पटियाली: परतापुर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक हुआ घायल
पटियाली थाना क्षेत्र में ग्राम परतापुर के पास मंगलवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में नगला गंगी निवासी कश्मीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। वह अपनी पत्नी पूनम के साथ पटियाली से गांव लौट रहे थे। टक्कर के बाद ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटियाली पहुंचाया गया।