जांजगीर: यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई में 100 वाहन चालकों पर चालान, 2 शराबी चालक पकड़े गए
जांजगीर-चांपा यातायात पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से विशेष किलाबंदी चेकिंग अभियान चलाया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 100 वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई। वहीं जांच के दौरान 2 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए, जिनके वाहन जब्त कर मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई।