कानपुर: कानपुर में लाल इमली मिल को फिर से चलाने की मांग, पीएम मोदी से मिलने का प्रयास करेगा मिल कर्मचारी संघ
लाल इमली कर्मचारी संघ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर मिल को पुनः चालू करने की मांग करेगा। कर्मचारी संघ ने इस संबंध में सांसद रमेश अवस्थी से मंगलवार 4:00 बजे मुलाकात की।उन्होंने पीएम से मिलने के लिए समय मांगा है। पिछले साल 29 अगस्त को जीआईसी ग्राउंड में मुख्यमंत्री ने लाल इमली मिल कुछ फिर से चालू करने की घोषणा की थी।