कानपुर: कानपुर में 24 अप्रैल को मोदी की जनसभा, 50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था, पीएम का पंडाल 2 लाख स्क्वायर फीट में बनेगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा कानपुर की चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मैदान में 24 अप्रैल को होगी जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है।पूरे पंडाल को जर्मनी के मॉडल के आधार पर खड़ा किया जा रहा है।इसमें भीषण पानी और आंधी का भी असर नहीं होगा।ठेकेदार इंद्रदेव ने बताया कि पंडाल लगभग 2 हजार स्क्वायर फीट की रेंज में बनाया जा रहा है।