कानपुर: बिठूर में कार और बाइक की टक्कर, बाइक सवार दो युवकों की मौत, कार सवार 6 लोग घायल
बिठूर में मंगलवार शाम 4:00 बजे ब्लू वर्ल्ड के सामने बरहट बांगर अस्पताल के पास अर्टिगा कर और डिस्कवर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। कार में लखनऊ घूमने कानपुर आए पांच लड़के और एक लड़की सवार थी। बाइक सवार दोनों युवको को गंभीर हालत में रामा अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर उन्हें मृत् घोषित कर दिया।