कानपुर: कानपुर में क्रिकेटर अमित मिश्रा की पत्नी ने किया केस, इंस्टाग्राम पर कई लड़कियों से चैटिंग करने का लगाया आरोप
क्रिकेटर और आईपीएल खिलाड़ी अमित मिश्रा के खिलाफ उनकी मॉडल पत्नी ने न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराते हुए एक करोड़ क्षति पूर्ति की मांग करी है।पत्नी गरिमा के अधिवक्ता ने मंगलवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि कोर्ट में पूर्व क्रिकेटर समेत 6 लोगों के खिलाफ परिवाद दाखिल किया गया है।