छतरपुर: खेत में बुआई के दौरान दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडों से मारपीट; तीन घायल पुलिस ने जिला अस्पताल में करवाया मेडिकल।
छतरपुर ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम कैडी में खेत पर बुआई के दौरान पारिवारिक विवाद हिंसक हो गया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा।घायलों में भजनलाल कुशवाहा, बिहारी कुशवाहा और बाबू कुशवाहा शामिल है।आज 05 जुलाई दोपहर करीब 12:00 बजे वे अपने खेत में बुआई कर रहे थे।