तिरोड़ी: कोसुंबा: अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, एक हाइवा डंपर जब्त
खनिजों के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए खनिज विभाग द्वारा आज 26 अप्रैल को तिरोड़ी तहसील क्षेत्र में सघन छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान खनिज गिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर एक हाइवा डंपर को जप्त किया गया है। उप संचालक खनिज सुश्री फरहत जहां ने बताया कि कार्रवाई तहसील के ग्राम कोसुंबा में की गई है।