सुजानगढ़: नाथोतालाब ग्रीन स्पेस पार्क की बदहाली पर आयुक्त ने जताई नाराजगी, सुधार के दिए निर्देश
नगर परिषद के कार्यवाहक आयुक्त तहसीलदार गिरधारीलाल पारीक ने बुधवार को नाथोतालाब स्थित ग्रीन स्पेस पार्क का निरीक्षण किया। शहर के सबसे बड़े पार्क में अव्यवस्थाएं मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों व ठेकेदारों को फटकार लगाई।