बरेली: भोजीपुरा थाना क्षेत्र की पीपलसाना चौधरी की महिला ने दबंगों पर धोखे से जमीन अपने नाम कराने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से की शिकायत
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के पीपलसाना चौधरी की रहने वाली श्रीमती लक्ष्मी देवी पत्नी श्री लालाराम ने एसएसपी बरेली को सोमवार समय लगभग सुबह की 11:00 बजे शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए बताया दबंगों ने उसके पति को दारू पिलाकर जमीन का एग्रीमेंट अपने नाम कर लिया। इसके बाद दबंग जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। विरोध करने पर गाली देते हैं जान से मारने की धमकी देते हैं।