बरेली: भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गंगोरा पिपरिया में ट्रेन पलटने की बड़ी साजिश को नाकाम किया गया
बरेली में ट्रेन पलटाने की बड़ी साजिश नाकाम। रेलवे ट्रैक की कैंची में पत्थर भरकर हादसे की रची गई साजिश। लोको पायलट की सतर्कता से बच गई सैकड़ों यात्रियों की जान। टनकपुर-बरेली पैसेंजर ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका गया।अर्थ लाइन को भी क्षतिग्रस्त कर ट्रैक पर डाले गए लोहे के एंगल।मौके पर पहुंची जीआरपी-आरपीएफ और स्थानीय पुलिस।