घोसी: टड़ियाव के पास फोरलेन पर तेज रफ़्तार ट्रेलर और पिकअप की टक्कर में खलासी हुआ गंभीर रूप से घायल
Ghosi, Mau | Apr 25, 2024 टड़ियाव के पास फोरलेन पर तेज रफ़्तार ट्रेलर की टक्कर से पिकअप का खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रेलर और पिकअप को कब्जे में ले लिया है।