जमुई: पतौना स्थित दरगाह पर उर्स मेला का किया गया आयोजन, रातभर हुई चादरपोशी
Jamui, Jamui | Apr 2, 2024 आंजन नदी तट पर अवस्थित पतौना दरगाह पर प्रत्येक साल की तरह इस बार भी उर्स मेला का आयोजन किया गया। सोमवार की रातभर चादरपोशी का दौर चलता रहा। मंगलवार की सुबह तक दरगाह श्रद्धालुओं से पटा रहा। मन्नतों को लेकर जिले के अलग-अलग जगहों से श्रद्धालु दरग़ाह पर पहुंचे थे। हिंदू और मुस्लिम दोनो समुदायियों के लिए दरगाह श्रद्धा और भक्ति का केंद्र बना रहा।