सरीला: जरिया थाना क्षेत्र के गोहांड में संदिग्ध परिस्थितियों में प्रेमी के साथ फरार हुई 17 वर्षीय किशोरी, मुकदमा दर्ज
सरीला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र के गोहांड में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते 17 वर्षीय एक किशोरी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पुत्री के प्रेमी के साथ फरार होने पर उसकी मां ने जरिया थाने में लिखित तहरीर देकर पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए अज्ञात युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।