मखदुमपुर: जहानाबाद में सख्त वाहन जांच अभियान, सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण पर ज़ोर, पिछले एक सप्ताह में ₹784000 का जुर्माना
जहानाबाद में एसपी अपराजित लोहान के नेतृत्व में व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और वाहन चोरी पर रोक लगाने के लिए प्रमुख चौक-चौराहों पर सघन जांच हो रही है। पुलिस कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट और संदिग्ध गतिविधियों की जांच कर रही है। एसपी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित माहौल देना है।