जहानाबाद: जहानाबाद में जन वितरण प्रणाली दुकानदार पर कालाबाजारी का केस, आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी
जहानाबाद प्रखंड में जन वितरण प्रणाली के विक्रेता प्रदीप मांझी पर खाद्यान्न कालाबाजारी का मामला दर्ज किया गया है। जांच में ई-पॉश रिकॉर्ड के अनुसार उपलब्ध गेहूं व चावल गोदाम में नहीं मिला, जिससे अनियमितता उजागर हुई। विक्रेता लंबे समय से दुकान बंद कर वितरण नहीं कर रहा था। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले को गंभीर मानते प्राथमिकी हुई है।