पटना ग्रामीण: राजधानी में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू, तोड़े जा रहे गंगा किनारे बने अवैध मकान
राजधानी पटना में सबसे बड़े अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत हो गई है। राज्य सरकार ने गंगा किनारे सरकारी जमीन पर बड़े-बड़े बिल्डिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार की सुबह 11 बजे से ही दीघा से कलेक्ट्रियट गंगा घाट तक अतिक्रमण कर बनाए गए बहुमंजिली इमारतों को तोड़ने की कार्रवाई शुरु हो गयी है। दर्जनों बड़े-बड़े बिल्डिंग को तोड़ दिया गया है।