कुरई: बिरसा मुंडा बलिदान दिवस पर रजवाड़ा लान में देर रात तक चला अजाक्स का भव्य आयोजन
Kurai, Seoni | Jun 27, 2026 सिवनी के रजवाड़ा लान में भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर अजाक्स जिला इकाई द्वारा भव्य विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शुक्रवार शनिवार देर रात तक जारी रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. कैलाश जाटव ने कहा कि महापुरुषों के विचारों को जीवन में अपनाकर ही सशक्त समाज का निर्माण संभव है।