#baghpatpolice
दिनांक 22.06.2026 को थाना रमाला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सूप से संबंधित एक पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्राप्त हुई, जिसमें यूनुस पुत्र ताहिर निवासी ग्राम सूप, थाना रमाला, जनपद बागपत द्वारा गाय के साथ क्रूरता एवं मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया था। उक्त पोस्ट का थाना रमाला पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए मामले की जांच की गई। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित यूनुस पुत्र ताहिर को आवश्यक बल प्रयोग कर हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रकरण में अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
@Uppolice
25 views | Bagpat, Uttar Pradesh | Jun 22, 2026