जमुई: समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय में जनता दरबार में 6 फरियादियों ने लगाई न्याय की गुहार
Jamui, Jamui | Feb 20, 2025 समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय में साप्ताहिक जनता दरबार लगाया गया। जिसमें टाउन थाना क्षेत्र के सीओ चक सिकंदरा, चकाई ,झाझा सहित अलग-अलग थाना क्षेत्र से आधा दर्जन फरियादी पहुंचे थे। जहां एसपी मदन कुमार आनंद ने सभी फरियादियों की फरियाद बारी-बारी से सुनने के बाद उसे जल्द निपटारे का भरोसा दिलाया बता दें कि प्रत्येक गुरुवार को जनता दरबार लगाया जाता है।