जमुई: ठाकुर अहरा गांव स्थित पुल के पास बदमाशों ने युवक को पीटकर किया घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Feb 20, 2025 ठाकुर अहरा गांव स्थित पुल के पास बुधवार की देर रात 10:00 बजे बदमाशों ने सुजीत यादव की जमकर पिटाई कर दी। जिससे सुजीत यादव बुरी तरह घायल हो गया। परिजन द्वारा आनन-फ़ानन में सुजीत यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बाद घायल सुजीत यादव द्वारा गुरुवार की सुबह थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की गई।