जमुई: फेसबुक और व्हाट्सअप पर गलत वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने साइबर थाना में 2 लोगों पर दर्ज की FIR, जांच जारी
Jamui, Jamui | Feb 20, 2025 दूसरे जगह की पुरानी तथाकथित वीडियो को झाझा के बलियाडीह का वीडियो बताकर वायरल करने मामले में जमुई पुलिस ने कार्रवाई की है। मामले में एसपी मदन कुमार आनंद के निर्देश पर साइबर थाना में दो लोगों पर FIR दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है। उक्त जानकारी गुरुवार की सुबह 9:00 बजे डीएसपी सह साइबर थानाध्यक्ष राजन कुमार ने दी है।