कोरांव: कोरांव में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान आई 305 शिकायतों में से 8 का हुआ निस्तारण, एसडीएम संदीप तिवारी ने सुनी शिकायतें
शनिवार को कोरांव तहसील में उप जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 305 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से मौके पर राजस्व विभाग से संबंधित आठ शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया है।