अतर्रा: जरोहरा गाँव में बबूल के पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका
Atarra, Banda | Jul 6, 2026 बबूल के पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका बिसंडा थाना क्षेत्र के जरोहरा गांव में 22 वर्षीय युवक का शव बबूल के पेड़ पर तार के फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज भेज दिया।