नौगावां सादात: रजाकपुर में दिनदहाड़े मिट्टी के खनन का वीडियो वायरल, लोडर मशीन से मिट्टी की खुदाई का दावा, रात में ट्रैक्टर-ट्रालियों
नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव रजाकपुर में कथित मिट्टी के अवैध खनन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। वायरल वीडियो में दिन के समय लोडर मशीन से मिट्टी की खुदाई होती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि वीडियो एक दिन पुराना है, जिसे बुधवार को सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया।