मंडला: जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में 15 जून तक बच्चों की छुट्टी, सूखा पोषण आहार बांटा जा रहा
Mandla, Mandla | May 29, 2026 शुक्रवार चार बजे विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में 1 जून से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश प्रभावी रहेगा। इस अवधि में आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति नहीं रहेगी तथा सभी केंद्र 16 जून से अपने निर्धारित समय पर पुन: संचालित होंगे। इसके लिए सूखा पोषण आहार का वितरण भी शुरू कर दिया गया है।