गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया SSP आनंद कुमार के निर्देश पर ज़िले से चोरी के 10 और अन्य कांडों में 37 लोग गिरफ्तार
गया SSP आनंद कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। SSP ने रविवार की शाम 5 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि शनिवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से विशेष अभियान में हत्या का प्रयास कांड,पुलिस पर हमला कांड,हत्या कांड,वारंट और शराब कांड सहित अन्य कांडों में 42 को गिरफ्तार किया है।