डुमरा: राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया
जिला कांग्रेस कमिटी सीतामढ़ी के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर ललित आश्रम गांधी मैदान में श्रद्धांजलि सभा सह विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमित कुमार टुन्ना ने की।