बैतूल नगर: मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस पर जिलेभर में 'स्वैच्छिकता पर्व' का भव्य शुभारंभ, सेवा, जनभागीदारी
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को बैतूल जिले के सभी दसों विकासखंडों में 'स्वैच्छिकता पर्व' का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 4 जुलाई से 12 अगस्त 2026 तक संचालित होगा, जिसका उद्देश्य समाज में स्वैच्छिक सेवा, जनभागीदारी, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त बनाना है।