सुल्तानगंज: पीएचईडी की अनूठी पहल, मंत्री ने जर्मन हैंगर में कांवरियों की आधुनिक विश्राम सुविधा का उद्घाटन किया
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले में देश-विदेश से आने वाले लाखों कांवरिया श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर बिहार सरकार का लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) इस वर्ष विशेष तैयारी के साथ जुटा है। गंगा घाट से लेकर कच्ची कांवरिया पथ तक शुद्ध पेयजल, स्वच्छ शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। गुरुवार को कच्ची कांवरिया पथ स्थित कमराय चौक के समीप बनाए गए