पिंड्रा: बड़ागांव में 5 दिन से लापता बालक का शव तालाब में मिला, परिवार में मचा कोहराम
वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के कुसमुरा गांव में 7 वर्षीय मासूम का शव तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि 7 वर्षीय मासूम 5 दिनों से लापता था जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट बड़ागांव थाने में दर्ज करवाई गई थी। आशंका होने पर घर के पास के तालाब का पानी निकालने पर मासूम का शव मिला। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।