छत्तरगढ़: लाखुसर के पास दर्दनाक सड़क हादसा, एक व्यक्ति की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल
छतरगढ़ थाना क्षेत्र के लाखुसर के पास रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार लाखुसर निवासी डूंगरराम पुत्र खेताराम (27) और दीपाराम पुत्र नेमाराम (19) बाइक पर सवार होकर बीकानेर से अपने गांव लाखुसर लौट रहे थे। उस दौरान हादसा हो गया।