पोलायकलां: पोलायकला में मधुमक्खी के हमले से चार घायल, देवास से आए श्रद्धालु भेरू महाराज पूजन के दौरान बने शिकार
पोलायकला में शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे मधुमक्खी के हमले से चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए पोलायकला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। ये सभी देवास जिले के ग्राम गनोरा से आए थे। डॉ. उमर फारूक शाह से मिली जानकारी के अनुसार, घायल हुए लोग वार्ड 9 शिवालय के सामने माली की बाड़ी के जंगल में भेरू महाराज का पूजन