प्रतापगढ़: चमनगंज के समीप कुत्ते से टकराकर पिता-पुत्र घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
अंतू थाना क्षेत्र के पूरे भगवान दास गांव निवासी मनीष यादव जगेशरगंज बाजार में मेडिकल स्टोर की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार को शाम 4:30 बजे वह अपने बेटे लकी यादव के साथ दुकान पर जा रहे थे। रास्ते में चमनगंज के समीप बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ गया जिससे पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए स्थान में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल