मुरैना। पुलिस लाइन मुरैना में आगामी वर्ष 2028 की तैयारियों के संबंध में 6 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न विषयों पर आवश्यक मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण चंबल रेंज के उप महानिरीक्षक सुनील कुमार जैन ने किया। उन्होंने प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही प्रशिक्षण की गुणवत्ता बनाए रखने तथा प्राप्त ज्ञान का प्रभावी रूप से मैदानी कार्यों में उपयोग करने पर जोर दिया।
अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य पुलिस बल की कार्यकुशलता, क्षमता एवं चुनौतियों से निपटने की तैयारी को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। प्रशिक्षण सत्र के दौरान विभिन्न विषयों पर व्यावहारिक एवं तकनीकी जानकारी भी साझा की गई।