फुलवरिया: दीवान परसा में महावीर झंडा मेला को लेकर शांति समिति की बैठक, अशांति और उपद्रव फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर
फुलवरिया प्रखंड के दीवान परसा में बुधवार की दोपहर 3:00 से आयोजित होने वाले महावीरी झंडा जूलुस व मेला को लेकर बीते कल शिव मंदिर के परिसर में पुलिस और पब्लिक के बीच शांति समिति के बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में एसआई अभिमन्यु कुमार सिंह, एएसआई सुधांशु शेखर ओझा के अलावा पूर्व सरपंच शंभू पांडे अभिषेक मिश्रा सहित गणमान्य प्रबुद्ध लोग शामिल हुए।