सिवनी मालवा: ग्राम खपरिया में सब्बल से हमला कर युवक घायल, परिजनों ने उचित कार्रवाई की मांग को लेकर किया चक्का जाम
सिवनी मालवा के ग्राम खपरिया में सब्जी की दुकान बंद कर घर लौट रहे एक युवक पर सब्बल से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है, जिसका उपचार होशंगाबाद के सिविल अस्पताल में चल रहा है। मामले में उचित कार्रवाई की मांग को लेकर रविवार दोपहर लगभग 2 बजे घायल युवक के परिजनों ने खपरिया पुल पर चक्का जाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस