सारठ: प्रमुख गौतम कु. रवानी ने प्रखंड में पंचायत समिति कार्यकारिणी की बैठक की, विकास योजनाओं को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश
सारठ प्रमुख गौतम कु. रवानी ने गुरुवार शाम 3 बजे प्रखंड में पंचायत समिति कार्यकारिणी की बैठक करके विकास योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। प्रमुख ने कहा कि 15वीं वित्त आयोग मद से चयनित योजनाओं के भुगतान को लेकर प्रस्ताव लेते हुए जल्द पूरा करने व जनहित से जुडी नई योजनाओं को लेने के लिए भी चर्चा हुई। मौके पर उपप्रमुख अनीता देवी, BDO सीके सिंह व अन्य थे।