ऊंचाहार: जगतपुर के त्रिलोक सिंह का पुरवा गाँव में प्रिंस की हत्या गला दबाकर की गई, री-पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा
ऊँचाहार तहसील व जगतपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोक सिंह का पुरवा गाँव में मंगलवार की सुबह, गाँव में बने प्राथमिक विद्यालय के पीछे नाले में 17 वर्षीय प्रिंस का शव पड़ा हुआ मिला था, सूचना पर सीओ समेत अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।जिसके बाद री -पोस्टमार्टम में उसके गला दबाकर हत्या किये जाने की पुष्टि हुई है।