कालापीपल: ग्राम खोकराकला में 20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
कालापीपल थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम खोकरा कला में एक 20 साल के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं। बताया जा रहा हैं कि खोकराकला निवासी समीर पिता नूरुद्दीन ने अपने ही घर में फांसी लगाई है, वही शव को कालापीपल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया,वही कालापीपल थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।