कालापीपल: कालापीपल में अनियंत्रित कार अरनिया कलां रोड पर प्रवेश द्वार से टकराई
गुरुवार शाम 4:00 बजे कालापीपल में अरनिया कला रोड स्थित सड़क पर बने प्रवेश गेट से एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कर टकरा गई, इस दौरान कर क्षतिग्रस्त हो गई,वही इस घटना में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि यह कार किसकी है और कहां जा रही थी।